लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री आवास पर आज यानि गुरुवार को केंद्र सरकार की आखिरी कैबीनेट बैठक हुई जिसमें 13 प्वॉइंट रोस्टर को पलटकर 200 प्वॉइंट रोस्टर सिस्टम लागू करने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई.
इसके अंतर्गत SC,ST,और OBC को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पुराने सिस्टम के हिसाब से आरक्षण को बहाल करने को मंजूरी दे दी गई है.
इसके अलावा आज की बैठक में क्या थी ख़ास? जिसका सरोकार सीधा आम जनता से है.
1.दिल्ली में एरोसिटी से तुगलकाबाद, आरके आश्रम से जनकपुरी पश्चिम, मुकुंदपुर से मौजपुर तक मेट्रो लाइन को मिली मंजूरी.
2.उत्तर प्रदेश के खुर्जा में सुपर थर्मल पावर प्लांट (1320MW) शुरू करने के लिए निवेश को दी गई मंजूरी.
3.बिहार के बक्सर में 660MW के दो तीन थर्मल पावर प्लांट को मंजूरी
4.50 नये केंद्रीय विद्यालय बनाने के लिए कैबिनेट ने लगाई मुहर
5.मध्य प्रदेश में अमेनिया कोल माइंस में काम शुरू करने के लिए निवेश को मंजूरी
6.कैबिनेट ने थर्मल पावर प्रोजेक्ट की सिफासिश को दिया मंजूरी. इसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली की अगुवाई में मंत्रियों का समूह बना था.
7.चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में NHPC के निवेश को मंजूरी
8.सिक्किम में 500 MW के Lanco तीस्ता हाइड्रो प्रोजेक्ट के अधीग्रहण को मंजूरी
9.हाइड्रो पावर सेक्टर को रिन्यूएबल एनर्जी का दर्जा दिया जाएगा जिससे अब ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए मिलने वाले फंड को हाइड्रो पावर कंपनी इस्तेमाल कर सकेंगी.