कर्नाटक दौरे पर आज पीएम मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक के कलबुर्गी और तमिलनाडु के कांचीपुरम का दौरा करेंगे. दौरे के दौरान PM मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के कलबुर्गी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य की जनता को लाभ पहुंचाने के लिए ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अलग अलग विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

इस दौरान कर्नाटक में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र को व्यापक प्रोत्साहन देते हुए प्रधानमंत्री ESIC हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज राष्ट्र को समर्पित करेंगे. PM मोदी हुबली में एक अस्पताल के सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

प्रधानमंत्री बीपीसीएल डिपो के रायचूर से कलबुर्गी तक योजना का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वे बेंगलुरु में आयकर न्यायाधिकरण टर्मिनल भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

इसके अलावा बेंगलोर यूनिवर्सिटी में पूर्वोत्तर क्षेत्र की छात्राओं के लिए महिला छात्रावास को भी समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री कलबुर्गी में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के साथ भी बातचीत करेंगे. तमिलनाडु के कांचीपुरम में प्रधानमंत्री सड़क, रेलवे और ऊर्जा क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *