Display: गैलेक्सी S10e 438ppi के साथ 5.8-इंच की FHD + (2280×1440) डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है. वहीं, S10 550ppi के साथ 6.1-इंच QHD + (3040×1440) स्क्रीन को सपोर्ट करता है जबकि, S10 + में 6.4-इंच QHD + (3040×1440) 522ppi के साथ डिस्प्ले है. तीनों डिवाइस स्पोर्ट इन्फिनिटी-ओ डायनामिक AMOLED 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ डिस्प्ले और HDR10 + को सपोर्ट करते हैं.
RAM: गैलेक्सी S10e को 6GB और 8GB रैम के साथ पेश किया गया है वहीं, S10 में 8GB रैम की सुविधा दी गई है जबकि, S10 + 8GB और 12GB रैम के साथ आता है.
इंटरनल स्टोरेज: गैलेक्सी S10e को 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है वहीं, S10 में 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है. जबकि, S10 + इनबिल्ट स्टोरेज के 1TB तक मिलता है. तीनों मॉडल में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है.
रियर कैमरा: गैलेक्सी S10 और S10 + ट्रिपल कैमरों के साथ आते हैं जिसमें OIS और ऑटोफोकस के साथ 12MP f / 2.4 टेलीफोटो लेंस, डुअल एपर्चर के साथ 12MP वाइड-एंगल लेंस (f / 1.5-2.4) और 16MP अल्ट्रा वाइड- शामिल हैं। वहीं, S10e में 12MP के डुअल एपर्चर और 16MP के अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरे के साथ डुअल कैमरा मिलता है.
फ्रंट कैमरा: गैलेक्सी S10 और S10e और S10 + तीनों में 10MP की सेल्फी कैमरा है.
बैटरी: गैलेक्सी S10 + में सबसे बड़ी बैटरी 4,100mAh क्षमता की है, जबकि S10 और S10e क्रमशः 3,400mAh और 3,100mAh की बैटरी के साथ आते हैं.
अगर इनकी कीमत की बात करें तोेS10 की कीमत भारतीय बाजार में 66,900,S10e की कीमत 55,900 है वहीं, S10+ की कीमत 91,900 रुपये है.