उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर तीन बजे कुंभ मेले में आएंगे और वे औपचारिक रूप से मेले का समापन करेंगे. और साथ ही योगी आदित्यनाथ मीडिया से भी संवाद करेंगे. इसके अलाव सीएम योगी अच्छे काम करने वालों को बाघम्बरी मठ में सम्मानित करेंगे.
इस दौरान अखाड़ों के सदस्यों को भी सम्मानित करेंगे. इसके बाद स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के अलोपीबाग आश्रम में जाएंगे. शाम को मेला घूमेंगे और साढ़े आठ बजे वापस लौटेंगे. पांच को गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कई प्रदेशों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के आने की भी चर्चा है.
आपको बतादें की मेले का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसंबर को गंगा पूजन से की थी. उसी दिन 450 साल बाद ऐतिहासिक अक्षयवट और सरस्वती कूप खोलने की भी घोषणा की थी.
प्रयागराज में मकर संक्रांति से शुरू हुए कुंभ स्नान के बाद से ही अब तब 20 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के स्नान का दवा सरकार के तरफ से किए जा रहे हैं. सीएम लगभग कुंभ के सफल आयोजन के लिए सभी अखाड़ों एवं प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को सम्मानित करने पहुंचेंगे.