मंगलवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने देश को आगाह करते हुए कहा कि उनके पास मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान समुद्र के रास्ते आतंकी हमले के फिराक में है. और इसके लिए आतंकियों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग भी दी जा रही है.
उनका कहना है कि भारत समुद्र के रास्ते आतंक के बड़े खतरे का सामना कर रहा है. आतंकी एक बार फिर मुंबई हमले जैसे बड़े आत्मघाती वारदात को अंजाम दे सकते हैं
हालांकि, भारतीय सुरक्षा एजेन्सी इन तमाम खतरों से निपटने का लगातार काम कर रहे हैं. आप सभी ने तीन हफ्ते पहले ही जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को देख चुके हैं. इस हमले के पीछे आतंकवादी संगठन थे. साथ एक ऐसा देश था, जो भारत को अस्थिर करने का प्रयास करता रहता है.