विश्व कप 2019 का आगाज 30 मई से होने जा रहा है. और ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मुकाबला होना है. वहीं इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान और लीजेंड ओपनर सुनील गावस्कर का मानना है कि विश्व कप 2019 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जायेगा.
गावस्कर ने एक सम्मेनल के दौरान कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत 100 फीसदी विश्व कप जीतेगा. उन्होंने कहा कि भारत का फाइनल में पहुंचना तो तय है. इस विश्व कप में विराट कोहली के लिए सबसे ख़ास बात यह होगी कि महेंद्र सिंह धोनी पास होंगे. जो की विराट कोहली के लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है.
गावस्कर ने कोहली और धौनी की कैमिस्ट्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन दोनों की कैमिस्ट्री भारत की विश्व कप जीतने में मददगार हो सकती है. वहीं गवास्कर के इस बयान से पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ भी सहमत है. उन्होंने कहा कि ऐसे इस लिए हो पाता है क्योकि विराट कोहली धोनी का बहुत सम्मान करते है. बहुत पहले विराट ने यह बात कह चुके है कि धोनी मेरे कप्तान हैं वह अबतक इस इस बात को मानते हैं.