सपा-बसपा गठबंधन में किया गया यह फेरबदल, कांग्रेस को अब दिया गया इतनी सीटों का ऑफर

देश में लगातार बदल रहे सियासत की हवा को देखते हुए सपा-बसपा गठबंधन ने अब कांग्रेस को 10 सीटों का ऑफर दिया है. हालांकि, कांग्रेस के तरफ से अभी चुप्पी है लेकिन ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस विषय पर अपने निर्णय की घोषणा करेगी.

क्योंकि कांग्रेस को भी यह जरुर लगता है कि देश में लगातार बदल रहे सियासी हवा को दरतिनार नहीं किया जा सकता है. और ऐसे में उन्हें भी अपनी रणनीतियों में निरंतर बदलाव करते रहना होगा.

इधर सपा और बसपा को भी यह बात समझ आ गई है कि इन बदलते हालात में जनता की एक-एक वोट कीमती है. ऐसे में गठबंधन पार्टीयां भी किसी प्रकार के रिस्क नहीं लेना चाहती है.

और इसी कड़ी में कांग्रेस के लिए सिर्फ दो सिटें यानि अमेठी और रायबरेली की सीट छोड़ने वाली सपा-बसपा ने कांग्रेस को यह ऑफर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *