लोकसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए बैजयंत पांडा

लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी BJD को बड़ा झटका लगा है. आपको बता दें, बीजेडी के संस्थापक सदस्य रहे बैजयंत पांडा ने अब भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है.

पांडा ने पिछले साल ही बीजेडी पार्टी को इस्तिफा दे दिया था और अब सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए. जानकारी के अनुसार पांडा को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बीजेपी में शामिल करवाया.

जिसके बाद बैजयंत पांडा बाजेपी के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के लिए निकल पड़े. भाजपा में शामिल होने के बाद पांडा ने ट्विट के जरिये लोगों को इस बात की जानकारी दी.

उन्होंने लिखा-, 9 महीने तक आत्ममंथन, दोस्तों और जनता से सलाह-मशवरे के बाद महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मैंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है.

मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओडिशा और भारत की जनता की सेवा करने को लेकर उत्साहित हूं.

आपको बता दें, बीजू पटनायक के निधन के बाद नवीन पटनायक को राजनीति के मुख्य धारा से जोड़े का श्रेय भी बैजयंत पांडा को जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *