आज महाशिवरात्रि है. शिव की अराधाना का ये त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर राज्य के हर गांव और शहर में भक्त भगवान शिव के अभिषेक और दर्शनों के लिए सुबह से ही मंजिक पहुंच रहे हैं. शिव मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार किया गया है.
उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्मारती देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से महाकाल के दर्शन के लिए भक्त लाइन में लगे हुए हैं. मान्यता है कि इस दिन अगर भोलनाथ को खुश कर लिया, तो आपके सभी बिगड़े काम सफल हो जाते हैं.
यूपी के काशी, हरिद्वार सब जगह सुबह से ही लोग जलाभिषेक के लिए कतारों में लगें हैं. हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान मंदिरों में कतारों में लगे लोग भगवान भोले का अभिषेक करने के लिए इंजतार कर रहे हैं.