बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में वापस लाने के लिए राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का संकल्प लिया है.
गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए नितीश कुमार ने कहा, लोग बहुत बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए हैं. लोकसभा चुनाव सिर पर हैं… मैं मोदी जी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम बिहार की 40 में से 40 सीटें जीतेंगे. यह हमारा संकल्प है.
कुमार ने आतंकी संगठनों और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रधान मंत्री, सेना और भारतीय वायु सेना को भी बधाई दी.
भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को पाकिस्तान के अंदर आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर बमबारी की. आतंकी संगठन द्वारा कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा करने के 12 दिन बाद यह एयर स्ट्राइक की गयी.
कुमार ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान छोड़ने के लिए मोदी सरकार और सेना की प्रशंसा की.
रैली में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद और राधा मोहन सिंह के अलावा उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और राज्य भाजपा प्रमुख नित्यानंद राय समेत कई नेता मौजूद थे.
कुमार ने प्रधानमंत्री को यह आश्वासन भी दिया कि महात्मा गांधी की जयंती के साथ हर घर में शौचालय बनाने का काम 2 अक्टूबर, 2019 तक पूरा हो जाएगा.
इसके साथ ही उन्होंने आरजेडी पर हमला भी बोला उन्होंने कहा कि हमने सत्ता में आने के बाद क्या किया और सत्ता में आने के बाद उन्होंने क्या किया, यह लोगों को पता है,
बिहार के सीएम ने लोगों को उन लोगों से सावधान रहने को कहा जो सेवा करने के बजाय मेवा (शक्ति, पद और पैसा) पाने में अधिक रुचि रखते हैं.