प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ करेंगे और छह किलोमीटर लंबी अहमदाबाद मेट्रो सेवा के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे.
खबरों की माने तो पीएम मोदी उमिया धाम मंदिर की नींव भी रखेंगे. यह मंदिर कडवा पाटीदार समुदाय की देवी मां उमिया को समर्पित है. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी पांच मार्च को शिक्षण भवन और विद्यार्थी भवन की नींव रखने के लिए गांधीनगर के अडालज में अन्नपूर्णा धाम ट्रस्ट भी जाएंगे. गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी साल जनवरी महीने में तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात गए थे. इस दौरान उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात समिट और अहमदाबाद में एक अस्पताल का उद्घाटन किया था.
वहीं इस दौरान पीएम मोदी आज 750 बेड के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल का लोकार्पण करेंगे. विश्व की सबसे बड़े उमिया माता मंदिर का भूमिपूजन करेंगे. शाम में राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी और बीजेपी के नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव से सबंधित चर्चा – 5 मार्च के कार्यक्रम गांधीनगर के अडालज अन्नपूर्णा मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिस्ठा समारोह में भाग लेंगे-अहमदाबाद में श्रमिकों के पेंशन से जुडी प्रधानमंत्री श्रमजीवी मानधन पेंशन योजना का उद्धघाटन के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे.