नागालैंड के लोंगलांग जिले के योंगलोक गांव में एक अवैध कोयला खदान में भूस्खलन के बाद चार खनिक मारे गए हैं.
यह घटना शनिवार को हुई जब असम के रहने वाले चारों पीड़ित अपना सामान लेने के लिए खदान में गए थे.
ऊपरी असम के रहने वाले पीड़ितों की पहचान जितेन तांती (40), कृष्णा गोगोई (32), टूटू डेका (28) और शुशन फूकन (37) के रूप में हुई है.
पीड़ितों के परिवारों के अनुरोध पर शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया.पूछताछ के बाद शवों को परिजनों तक पहुंचाया गया है.
नागालैंड की ये घटना मेघालय खदान त्रासदी के तीन महीनों के भीतर हुई है, जिसमें पूर्वी मिनिया हिल्स जिले में एक अवैध खदान में 15 खनिक फंस गए थे.