महाशिवरात्री के पर्व पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामना दिया और सभी प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन के लिए कामना करते हुए कहा कि यह पर्व काशी नगरी में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है.

बनारस में स्थित विश्वनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. जिसका सनातन धर्म में एक विशिष्ट स्थान है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्व एवं त्योहार हमारी परम्परा और राष्ट्रीयता को मजबूती प्रदान करते हैं.

महाशिवरात्रि का पर्व सृष्टि के प्रारम्भ का दिन माना जाता है.योगी ने कहा कि हिन्दु धर्मानुसार केवल एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.महाशिवरात्रि के दिन पूरे भारतवर्ष में भगवान शिव और मां पार्वती की पुजा व उपासना किया जाता है.

योगी ने कहा कि महाशिवरात्री स्नान सुचारु रुप से हो सके इसके लिए प्रदेश भर में उचित प्रबंध किये गए हैं. और इसके लिए सभी मेला प्रशासनों व आयोजकों को आवश्यक निर्देश दे दिये गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *