बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आज यानी 2 मार्च को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अपने बेहतरीन डांस के लिए जाने जाने वाले टाइगर के डांस मूव्स के सभी दीवाने हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि टाइगर ने अपनी पहली फिल्म के साथ ही डांस करना शुरू किया था.इस बात का खुलासा उन्होंने करण जौहर के शो काफी विद करन में किया है.
कॉफी विद करण में जब टाइगर से पूछा गया कि अपने बारे में ऐसी कोई एक चीज बताओ जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है, लेकिन उन्हें जानना चाहिए. सवाल पर टाइगर ने कहा था, सच ये है कि मैंने डांसिंग अपनी पहली फिल्म के लिए शुरू की थी, जो कि लगभग पांच से पहले आई थी. लेकिन लोगों को इस बात पर भरोसा नहीं होता है.
इस जवाब पर करण ने कहा कि लोगों को लगता है कि आप जन्मजात से डांसर हैं? टाइगर कहते हैं हां. आगे टाइगर कहते हैं कि मैं बहुत अच्छा डांसर नहीं हूं. मैं बस हर कोरियोग्राफी पर कड़ी मेहनत करता हूं. जैसे कि फिलहाल आप मुझे डांस करने के लिए कहेंगे तो शायद मैं नहीं कर पाऊं. मैं सिर्फ वही कर सकता हूं जो मुझे सिखाया जाता है.
शो में टाइगर ने बताया कि वो कमरे में अकेले नहीं सो सकते. उन्होंने कहा, मैं बचपन से ही हॉलीवुड और बॉलीवुड की हॉरर फिल्में देखता आया हूं. इसीलिए मुझे अकेले सोने में और अंधेरे में बहुत डर लगता है. आज भी घर में अपनी मां के साथ सोता हूं.
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ जैकी श्रॉफ के बेटे हैं और उनकी मां का नाम कृष्णा श्रॉफ है. टाइगर का असली नाम हेमंत है लेकिन बचपन में लोगों को काटने और खरोचने की आदत की वजह से उनका नाम टाइगर पड़ा.