दिल्ली: AAP ने 6 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया एलान

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली से चुनाव लड़ने वाले नामों की घोषणा कर दी है. AAP ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 6 के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. आएये जानते हैं किस क्षेत्र से किसको मिला है टिकट.

1. पूर्वी दिल्ली से आतिशी मार्लेना

2. उत्तर पूर्वी से दिलीप पांडे

3. उत्तर पश्चिम से गुग्गन सिंह

4. नई दिल्ली से बृजेश गोयल

5. चांदनी चौक से पंकज गुप्ता

6. दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा

आपको बता दें कि शनिवार को दिल्ली के आप संयोजक गोपाल राय ने सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. पार्टी के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई.

वहीं लोकसभा चुनाव में दिल्ली बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय लड़ाई के आसार हैं. बीजेपी और कांग्रेस ने सभी उम्मीदवारों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *