स्वरा भास्कर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के लिए सुर्ख़ियों में रहती हैं.आजकल वो पाकिस्तान और भारत के बीच चल रहे तनाव के चलते सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.हाल ही में उन्होंने एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस को विंग कमांडर अभिनंदन के बारे में किये गए पोस्ट को लेकर लताड़ लगायी थी.स्वरा ने वीना को कहा की हमारा ऑफिसर एक नायक है और वीना की बीमार मानसिकता पर उन्हें शर्म आती है. अब स्वरा ने दक्षिण अफ्रीका के एक कॉमेडियन और होस्ट की जमकर आलोचना की है.
दरअसल साउथ अफ्रीका के होस्ट और एंकर ने अपने डेली शो में भारत और पाक के बीच चल रहे तनाव के बारे में एक जोक मारने की कोशिश की थी जिसका विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ट्रेवर ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध न हो, लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये दुनिया का सबसे मजेदार युद्ध होगा.
स्वरा ने ट्विटर पर कॉमेडियन की आलोचना की और कहा कि युद्ध को लेकर दिया गया उनका बयान ना तो मनोरंजक था और ना ही फनी था. ना ही हिंदी भाषा. बेमतलब या बकवास है. उन्होंने ये भी कहा कि भारत और पाकिस्तान को लेकर स्टीरियोटाइप करने वाले ट्रेवर का नजरिया दर्शाता है कि वे भारत और पाकिस्तान की स्थिति को लेकर अनभिज्ञ हैं. मैं आपके इस शो से बेहद निराश हुई हूं.
@Trevornoah 1. War isnt funny or entertaining. 2. Hindi is not gibberish. Ur stereotype of indo- pak is ignorant & racist. 3. Ur set smacks of essentialism & a patronising generalisation & is v #FirstWorld 4. Human lives were lost & at stake. SO disappointing! @ComedyCentral pic.twitter.com/c46TqB9btd
Swara Bhasker (@ReallySwara) March 1, 2019
आपको बता दें कि शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन वापस अपने देश आ चुके हैं. देश के लोगों के साथ साथ बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने भी इसकी ख़ुशी जाहिर करते हुए अभिनन्दन का अभिनंदन करने से पीछे नहीं हटे.