हाई अलर्ट पर कश्मीर-पंजाब में हवाई सेवाएं रद्द

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार सुबह एक भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

सुरक्षा कारणों की वजह से यहां के हवाई क्षेत्र को भी रोक दिया गया है.कई कॉमर्शियल उड़ानों को भी रोक दिया गया है.भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण (AAI) से जुड़े सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब के एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है.

एअरपोर्ट आथोरिटी ऑफ़ इंडिया के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) को बताया कि,तत्काल स्थिति के मद्देनजर नागरिक हवाई यातायात को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है.

हालाँकि उन्होंने इस इमरजेंसी का कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम आज सुबह बडगाम जिले में एक भारतीय वायु सेना (IAF) के जेट दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर उठाया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सुरक्षा बलों ने एल ओ सी से करीब 80 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के एक दिन बाद हुई दुर्घटना में दो पायलटों के मारे जाने की आशंका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *