पुलवामा हमले के बाद पलटवार करते हुए भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान को करारा जबाब दिया है. अब अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो इसका परिणाम क्या होगा? यह समझने के लिए एक बार दोनों ही देशों की ताकत को समझना होगा. अगर भारत और पाकिस्तान की वायुसेना की तुलना करें तो भारत के पास कुल 2158 एयरक्राफ्ट हैं, वहीं पाकिस्तान के पास सिर्फ 1281 एयरक्राफ्ट है.
भारत के पास करीब 13 लाख सेनाओं की बड़ी फौज है जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ साढे छह लाख सैनिक हैं जो भारतीय सेना के मुकाबले आधी है. पाकिस्तान की तुलना में भारत के पास परमाणु हथियारों की भी संख्या ज्यादा है यानि भारत के पास कुल 130 परमाणु हथियार हैं वहीं पाकिस्तान के पास सिर्फ 120 परमाणु है.
चीन से भी ताकतवर मानी जाने वाली भारतीय वायुसेना के पास एक लाख बीस हजार वायुसैनिक हैं जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 45 हजार है.