भारतीय वायु के प्रहार से घबराया पाकिस्तान, ले रहा झूठ का सहारा

मंगलवार को आतंक के खिलाफ भारत ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सर्वनाश किया. भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में लगातार 21 मिनट तक बमबारी किये जिससे घबराये पाकिस्तानी आवाम में खासा दहशत देखने को मिल रही है. इस हमले का बाद पाकिस्तानी वजीर-ए-आजम इमरान खान और उनके तमाम कैबीनेट को अपनी नाक बचाने के लिए झूठ का सहारा लेना पड़ रहा है.

आपको बता दें, भारतीय सेना के इस हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान के सेना प्रवक्ता ने पहला ट्वीट करते हुए झूठ बोला कि इस हमले के दौरान पाकिस्तानी वायु सेना के जबाबी कार्रवाई के बाद भारत को उल्टे पांव लौटना पड़ा. बल्कि सच यह है कि भारत ने अपने प्लान के मुताबिक, आतंकियों के ठीकाने को नेस्तनाबूद कर वापस आई.

पाकिस्तान के द्वारा यह अफवाह भी फैलाया गया कि इस हमले में पाकिस्तान का कोई नुकसान नहीं हुआ है. और इसका सबूत देने के लिए पाकिस्तान ने जंगलों की फर्जी तस्वीर भी जारी किये. लेकिन सच यह कि इस हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ जिसमें करीब 300 आतंकवादीयों के मारे जाने की संभावना है. आपको बता दें, भारतीय वायुसेना ने लगातार 21 मिनट तक बमबारी किये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *