मायावती का मोदी पर तंज़- “कुंभ स्नान करने से नहीं धुलेंगे सरकार के पाप”

कुंभ 2019 में प्रधानमंत्री के डुबकी लगाने को सियासी मसला बना दिया गया है. कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने भी पीएम के कुंभ दौरे को लेकर चुटकी ली थी.और अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है. मायावती ने ट्वीट कर के कहा है कि, चुनाव के समय संगम में शाही स्नान करने से मोदी सरकार की चुनावी वादाखिलाफी, जनता से विश्वासघात व अन्य प्रकार की सरकारी ज़ुल्म-ज़्यादती व पाप क्या धुल जाएंगे? नोटबंदी, जीएसटी, जातिवाद, द्वेष व साम्प्रदायिकता आदि की जबर्दस्त मार से त्रस्त लोग क्या बीजेपी को इतनी आसानी से माफ कर देंगे?

पीएम के दौरे में जो सबसे खास बात हुई वो ये कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों के पांव धोए. कुंभ के आयोजन में अहम रोल अदा करने वाले सफाई कर्मचारियों-नाविकों व पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित भी किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *