उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां पर एक पटाखा कारोबारी के घर अचानक विस्फोट हो गया. जिसके वजह से 10 लोगों की मौत हो गई. यह बिस्फोट इतना भयानक था की मकान पूरी तरह से धवस्त हो गई, हालांकि घटना स्थल पर आला अधिकारी पहुंच चुके है और राहत व बचाव का काम किया जा रहा है.
इस घटना को लेकर जिला के एक अधिकारी ने कहा है कि मलबे से अबतक 10 शव निकाले जा चुके है. यह विस्फोट अख्तर अली के घर में हुआ. दरअसल शनिवार सुबह उसके घर के अंदर लगभग 11 बजे ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट के वजह से अगल-बगल के मकान भी विस्फोट की जद में आए हैं.
गौरतलब है कि इससे पहले भी यूपी में जून 2018 को दो जगहों से ऐसा ही घटना सामने आया था. मुजफ्फरनगर करीब 4 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि चार जून को लखनऊ के काकोरी इलाके में भी विस्फोट हुआ था जिसमें तीन लोगों ने अपनी जानें गवांई थीं. ये ब्लास्ट भी पटाखे के कारण ही हुआ था.