क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 अब बेहद नजदीक है. ऐसे में 14 फरवरी को हुए पुलवामा अटैक के बाद वर्ल्ड कप को लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं. ये भी कहा जा रहा है कि भारत, पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगा. हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका है.
शहीदों के परिवार के प्रति जताई सहानुभूति
ऐसे में क्रिकेटर विराट कोहली ने शहीदों के परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है. साथ ही उन्होंने कहा है कि देश जो भी करेगा और बीसीसीआई जो भी फैसला लेगा हम उसके साथ खड़े हैं. देश और बीसीसीआई जो भी फैसला लेंगे हम उसका सम्मान करेंगे.