सचिन ने कहा- विश्व कप में पाकिस्तान को दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा

क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भारत औरपाकिस्तानके बीच आगामी विश्व कप में मैच खेलने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सचिन ने कहा है कि हम अगर पकिस्तान से विश्व कप में नहीं खेलते है तो उन्हें दो अंक मिलेगा. ऐसे में उन्हें दो अंक देनासही नहीं होगा.

सचिन तेंदुलकर ने सुनील गावस्कर के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि भारत के लिए विश्व कप में 16 जून को होने वाले मुकाबले से हटने के बजाय उसे हराना बेहतर होगा. सचिन से पहले सुनील गावस्कर ने भी कहा था कि भारत कोपाकिस्तानके साथ मैच खेलना चाहिए. नहीं तो इससे पाक का ही फायदा होगा.

सचिन तेंदुलकर ने अपने बयान में पीटीआई से कहा कि भारत हमेशा से विश्व कप में अच्छा किया है. अब फिर से उन्हें हारने का समय आ गया है. मैं निजी तौर पर उन्हें दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा क्योंकि इससे उन्हें टूर्नामेंट में उन्हें मदद मिलेगी.

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के मारे जाने के बाद इस मैच से भारत को नहीं खेलने की मांग उठ रही है. गौरतलब है कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप में भारत औरपाकिस्तानके बीच 16 जून को मुकाबला होना हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *