क्या राजनीति में होने वाली है दीपिका की एंट्री, बनेंगी मंत्री

20 फरवरी को लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 में दीपिका पादुकोण ने शिरकत की जिसमे उन्हें अवार्ड से नवाजा गया. इस अवार्ड फंक्शन में दीपिका से कई तरह के सवाल पूछे गए जिसमें एक सवाल राजनीति से जुड़ा हुआ था.

दरअसल एक रिपोर्टर ने दीपिका से राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल किया जिसपर दीपिका का जवाब बड़ा अलग था.उन्होंने कहा कि मुझे पॉलिटिक्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. लेकिन अगर मुझे मौका मिला तो मैं स्वच्छ भारत का मिनिस्टर बनना चाहूंगी. मुझे सफाई बहुत पसंद हैं. इसी के साथ उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने कहा कि जब मैं छोटी थी तो सभी मुझे रहने के लिए बुलाते थे और मुझे लगता था कि मैं बहुत फेमस हूं, हालांकि, बाद में मुझे एहसास हुआ कि वो मुझे केवल इसलिए बुलाते थे ताकि मैं उनके बेडरूम और अलमारी को साफ कर सकूं. मैं जब भी घर पर होती हूं तो सफाई करती रहती हूं.

आपको बता दें दीपिका जल्द ही अपने आने वाली फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं जिसमें वो एक एसिड सर्वाइवर का रोल निभाती नजर आएँगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *