मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज एक बार फिर रॉबर्ट वाड्रा से ED की पूछताछ होगी. ED ने 19 लाख पाउंड कीमत वाली एक संपत्ति के मामले में पूछताछ के लिए दोबारा समन भेजा है. वाड्रा से दिल्ली के जामनगर हाउस स्तिथ ED के दफ़्तर में पूछताछ होगी. लंदन में स्थित कई बेनामी सम्पतियों के मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में मामला दर्ज किया था.
इस दौरान आर्म्स डीलर संजय भंडारी के साथ कारोबारी रिश्ते और उससे मिले प्रॉफिट के मसले पर भी ईडी पूछताछ कर सकती है. हालांकि ED फिलहाल रॉबर्ट वाड्रा को गिरफ्तार नहीं कर सकती है क्योंकि कोर्ट की तरफ से उन्हें 2 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली हुई है. इससे पहले ईडी ने वाड्रा से इस मामले में 6, 7 और 9 फरवरी को कई घंटों तक पूछताछ की थी. उनसे बीकानेर जमीन मामले में भी ईडी ने जयपुर में दो बार पूछताछ की थी.
आपको बता दें कि यह मामला कथित रूप से वाड्रा से जुड़ी विदेश में 19 लाख पाऊंड की अघोषित संपत्ति के स्वामित्व से जुड़ा हुआ है. एजेंसी ने 15 फरवरी को दिल्ली के सुखदेव विहार स्थित वाड्रा की 4. 43 करोड़ रूपए की अचल संपत्ति जब्त की थी. यह संपत्ति वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है.