बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा आज से शुरू हो गई है. आज सुबह से ही मैट्रिक परीक्षा को लेकर विभिन्न केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. इस बार परीक्षा में सख्ती की वजह से कई छात्र बिना जूता-मोजा पहने ही पेपर देने पहुंचे रहे हैं. बता दें कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में की गई है. जिसमें प्रथम पाली सुबह 9:30 से 12:45 बजे और दूसरी पाली 1:45 से 5:00 बजे तक की है.
इसके साथ सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर 200 मीटर की दूर तक धारा 144 लागू है. वहीं परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिये छात्रों की दो बार जांच की जाएगी. पहली बार गेट पर प्रवेश के समय और दूसरी बार परीक्षा हॉल में. परीक्षा हॉल के अंदर एक वीक्षक 25 परिक्षार्थियों की जांच करेंगे. आपको बता दें, प्रथम पालीमें 8लाख 42 हजार 888 और दूसरी पाली में 8लाख 17 हजार 721 परीक्षार्थी शामिल होंगे.