पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गवास्कर का एक बड़ा बयान सामने आया है. सुनुल गवास्कर ने कहा है कि भारत अगर विश्व कप में पकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलता है तो नुकसान उसी को होगा. मिडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विश्व कप में पकिस्तान को बाहर रखने की मांग पर अगर दूसरे देश सहमत नहीं हुए तो भारत को ही नुकसान होगा.
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि हालांकि भारत इतना मजबूत है कि वह बिना पकिस्तान से मैच खले अगले दौरे के लिए क्वालीफाई कर सकता है. लेकिन, पकिस्तान को सबसे ज्यादा तकलीफ द्विपक्षीय रूप से कोई सीरीज नहीं खेलने से होगी. विश्व कप में अगर हम उनके साथ मैच नहीं खेलते हैं तो उन्हें दो अंक का फायदा ही होगा नुकसान नहीं.
गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है. सबके सब गुस्से में है. सभी का यह कहना है कि भारत पकिस्तान के साथ विश्व कप न खेले. इससे पहले सीओए प्रमुख विनोद राय ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर विश्व कप से बाहर करने के लिए कहा था.
बता दें कि विश्व कप 2019 का आगाज 30 मई से होने जा रहा है. और ऐसे में भारत विश्व कप में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 16 जून को भिड़ेगा. भारत ने विश्व कप में हमेशा पाकिस्तान को हराया है.