बॉलिवुड के मशहुर अभिनेताअर्जुनरामपाल अब वेब सीरीज में डेव्यू कर रहे हैं. रामपाल की पहली वेब सीरीज द फाइनल कॉल जल्द ही आने वाली है.अर्जुनरामपाल तकरीबन 18 साल से बॉलिवुड में हैं. उनकी यह वेब सीरीज ZEE5 पर 22 फरवरी को रिलीज होने जा रही है.
इसकी पहली 4 एपिसोड 22 फरवरी को ही रीलीज करने की तैयारी है और अगली 4 एपिसोड मार्च में रीलीज की जायेगी. इस वेब सीरीज की कहानी आई विल गो विद यू नामक किताब की कहानी पर आधारित है जो राईटर प्रिया कुमार द्वारा लिखी गई है.जानकारी के अनुसार, यह Zee5 पर अब तक की सबसे बड़ी वेब सीरीज होगी जिसकी शूट लंदन समेत अलग-अलग लोकेशन पर की गई है.