असम दौरे पर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज असम दौरे पर जा रहे हैं. जहां वो कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. राहुल गांधी का ये दौरा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्धारित किया गया है. इस दौरान वे पार्टी में नई जान भी फूंकने की कोशिश करेंगे. इस दौरान गुवाहाटी में वो 23 हजार बूथ कमेटियों के अध्यक्षों की एक बैठक को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा वे नॉर्थ ईस्ट कोऑर्डिनेशन कमेटी और प्रखंड स्तर के पार्टी के नेताओं के साथ भी विचार-विमर्श करेंगे.

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में मिली सफलता से उत्साहित कांग्रेस असम में भी अच्छे चुनाव परिणाम आने की आशा कर रही है. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में संपन्न हुए. असम विधानसभा चुनाव में एक प्रकार से सफाया होने के बाद कांग्रेस को नई आशा की किरण पिछले दिनों संपन्न हुए पंचायत चुनाव के परिणामों के बाद दिखी इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का उत्साह बढ़ा है. पार्टी लोकसभा चुनाव में असम की 14 सीटों में से अधिकांश सीटें जीत लेने की उम्मीद कर रही है. कांग्रेस की नजर पूर्वोत्तर की 25 सीटों पर है.

पूर्वोत्तर में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा तो राष्ट्रीय स्तर पर उसकी स्थिति कुछ मजबूत होगी. हालांकि, बीते दिन हुए पंचायत एवं अन्य चुनावों में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की स्थिति काफी कमजोर देखी गई. दूसरी ओर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश स्तरीय नेतृत्व को लेकर असम प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न स्तर पर असंतोष व्याप्त है. ऐसे में देखना है कि राहुल गांधी का असम दौरा स्थिति को संभालने में कितना सफल होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *