आतंकी राष्ट्र घोषित हो पाकिस्तान, यूपी की बेटी ने दायर की ऑनलाइन याचिका

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद यूपी के कानपुर की बेटी ने एक बड़ा कदम उठाया है. अनुषिका श्रीवास्तव नाम की एक लड़की ने ऑनलाइन याचिका दायर कर पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की मांग की है. अनुषिका श्रीवास्तव का दावा है कि अगर इस याचिका को शहर के एक लाख लोग साइन कर दें तो संयुक्त राष्ट्र इसे खुद संज्ञान में ले लेगा.

अनुषिका ने याचिका में कहा है कि पकिस्तान में हजारों आतंकी पल रहे है. ये भारत ही नहीं बल्कि कई ऐसे देश है जिसे अपना निशाना बनाते है. ये आतंकी इस्लाम पर युवाओं को गुमराह करके दुनिया में अस्थिरता अस्थापित करने में जुटे है.

पुलवामा हमले के बाद हर कोई पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग कर रहा है. इसको लेकर अनुषिका इस दिशा में काम शुरू किया और इंटरनेट के माध्यम ऑनलाइन याचिका दायर कर दी. चेंज डाट ओआरजी पर उन्होंने याचिका फाइल की तो लोगों के लाइक और साइन मिलने भी शुरू हो गए.

अनुषिका का कहना है कि उनके फेसबुक पेज पर दिए गए लिंक को अगर एक लाख से ज्यादा लोग साइन कर देंगे तो इसके बाद संयुक्त राष्ट्र खुद पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की दिशा में आगे बढेगा. अनुषिका के माता पिता बेटी के इस प्रयास की सराहना करते नहीं थक रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *