पाकिस्तान के दौरे के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को भारत पहुंचे. पीएम मोदी ने प्रिंस का स्वागत खुद एअरपोर्ट पर जाकर किया.दोनों ने द्विपक्षीय वार्ता की जिसमे दोनों के बीच पांच अहम् समझौते हुए. इन समझौतों में बुनियादी ढांचे, आवास, प्रसारण पर सहयोग और द्विपक्षीय निवेश संबंधों को बढ़ाने को शामिल किया गया.
पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ देश के चल रहे तनावपूर्ण रिश्ते पर भी बात की गयी.
पुलवामा हमले पर पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह का आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा है.वहीं, प्रिंस मोहम्मद सलमान ने आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा करते हुए चिंता जाहिर की. यहां तक कहा कि आतंकवाद पर हम भारत के साथ खुफिया सूचना साझा करेंगे. सिर्फ भारत के साथ ही नहीं बल्कि हम अपने पड़ोसियों के साथ भी साझा करने में पूरा सहयोग करेंगे.हालाँकि , पुलवामा हमले पर प्रिंस ने कुछ भी नहीं कहा.
आपको बता दें कुछ समय पहले ही कांग्रेस पार्टी के नेता सुरजेवाला ने ट्वीट कर निशाना साधा है जिसमे उन्होंने कहा है कि पीएम प्रोटोकॉल तोड़ प्रिंस का स्वागत किया जो अभी पुलवामा हमले के साजिशकर्ता को 20 अरब का तोहफा देकर आया है.