जल्द ही सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के साथ दिखाई देंगे . लेकिन इस बार उनके साथ शो में एक्टिंग करते नहीं बल्कि शो में बतौर गेस्ट. जिस शो ने सुनील को जमीं से आसमान से पहुंचा दिया उस शो में कपिल उनकी मेजबानी करते हुए नजर आयेंगे.
दरअसल सुनील की फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है और इस बार वो अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा के शो पर आ रहे हैं,
कपिल शर्मा हमेशा अपने साथी सुनील ग्रोवर को वापस लाना चाहते हैं.लेकिन ऐसा अभी तक हो नहीं पाया है. एक इंटरव्यू के दौरान कपिल ने यह साफ किया था जिसमे उन्होंने कहा था कि ‘आप पुरानी बातों को छोड़िए. सुनील मेरा दोस्त है और उसके पास कुछ फिल्म की कमिटमेंट्स हैं. वे सलमान खान की भारत में काम कर रहे हैं. इसके अलावा विशाल भारद्वाज की पटाखा भी तैयार है. मैं उनसे मिला हूं और उसके साथ शो का कॉन्सेप्ट भी शेयर किया था. उन्होंने अपनी कमिटमेंट्स के बारे में बताया था लेकिन हमें अपना शो दीवाली तक शुरू करना है. फिल्मों की कमिटमेंट्स अक्सर 30-40 दिनों की होती है. अपने बिजी शेड्यूल से फ्री होते ही वे हमारे शो को जॉइन कर सकते हैं.’