जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले पर भोजपुरी जगत के मशहूर सिनेमा कलाकार व जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने एक नया भोजपुरी गाना तैयार किया है. जिसका वीडियो निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किये हैं.
इस विडीयों में निरहुआ में रैप करते हुए नज़र आ रहे हैं. इस रैप के माध्यम से निरहुआ ने पुलवामा हमले से आहत देशवासियों के गुस्से को दिखाने का प्रयास किया है. इतना ही नहीं,इस भोजपुरी रैप सॉन्ग के जरिए आतंकियों को ‘लात वाला भूत…’ बतलाया है.
जिसका वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए निरहुआ ने कैप्शन में लिखा है, ‘लात वाला भूत साला माने नहीं बात से.. व्यर्थ नहीं जाए बलिदान हर शहीद के…’आपको बता दें, पुलवामा हमले पर बना यह रैप सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
पुलवामा अटैक पर निरहुआ का रैप ‘लात वाला भूत’हुआ वायरल