दिल्ली : ऑडी कार पर पलटा डंपर, एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जान

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दरअसल रोहिणी के केएन काटजू थाना इलाके में बीती रात एक डंपर ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली. परिवार ऑडी में सवार था और रफ्तार से आ रहा डंपर अचानक ऑडी पर पलट गया जिसके कारण पति-पत्नी और मां की उसके नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 4 साल का एक बच्चा घायल हो गया. वहीं हादसे के तुरंत बाद डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात 30 साल के सुमित अपनी पत्नी रुचि और अपनी मां रीटा व 4 साल के बेटे के साथ किसी समारोह से अपनी ऑडी कार से रोहिणी सेक्टर 15 स्थित अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही इनकी गाड़ी रोहिणी सेक्टर-16 स्थित ईएसआइ अस्पताल के पास पहुंची तभी वहां साथ से गुजर रहा तेज़ रफ़्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर इनकी गाड़ी पर जा पलटी जिससे यह बड़ा हादसा हुआ. 

वहीं हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई. रेत में दबे परिवार को बहुत मशक्कत से बाहर निकाला गया. पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और डंपर के ड्राइवर की तलाश की जा रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *