काफी दिन से चल रहे राफेल पर राजनितिक घमासान के बीच दसॉल्ट कंपनी के सीईओ ने राफेल को लेकर बयान दिया है,जिसमे उन्होंने राफेल को साफ सुथरी और बिना किसी घोटाले की डील बताई है.
बंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया 2019में दसॉल्ट कंपनी के सीईओएरिक ट्रैपियर ने डील को साफ स्सुथारी डील बताई है. उन्होंने कहा है कि इस डील में कोई घोटाला नहीं हुआ है इसलिए उन्हें कैग और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लिए उतनी बेचैनी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि हर महीने भारत को एक विमान सौप दिया जायेगा.यानि की 36 महीनों में भारत को पूरे 36 विमान सौप दिए जायेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत को आगे विमानों की जरूरत पड़ेगी तो हम आगे भी विमान देंगे.
राफेल विवाद में कांग्रेस लगातार दसॉल्ट कंपनी के सीईओ एरिक ट्रैपियर के 26 मार्च 2015 को तत्कालीन वायु सेना अध्यक्ष अरूप राहा और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) अध्यक्ष की मौजूदगी में दिए बयान का हवाला देता रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दसॉल्ट और एचएएल के समझौते अपने अंतिम चरण में है. बता दें कि यूपीए सरकार के दौरान जिस सौदे पर बातचीत चल रही थी उसमें 18 विमान सीधे फ्रांस से आने थे, जबकि 108 विमान दसॉल्ट और एचएएल की साझेदारी में बनने थे.