Delhi Chunav: आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी, कांग्रेस और बीजेपी के 6 बागी नेताओं को टिकट

Delhi Vidhansabha Chunav 2024: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी है। इसके साथ ही गुरुवार को आप ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम है। जिनमें 6 बीजेपी और कांग्रेस के बागी नेता हैं। ब्रह्म सिंह तंवर, बीबी त्यागी और अनिल झा ने हाल ही में बीजेपी को अलविदा कहा था। कांग्रेस से जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन आप में शामिल हो गए थे।  

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त होने जा रहा है। चुनाव आयोग मौजूदा सदन के पांच साल के कार्यकाल के समाप्त होने की तारीख से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराता है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 8 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

बता दें कि, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के संरक्षक केजरीवाल को 21 मार्च को कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में 26 जून को सीबीआई ने उन्हें जेल से हिरासत में ले लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने करीब 5 महीने जेल में बिताए हैं। फिलहाल सशर्तों के साथ वह जमानत पर बाहर हैं।

17 सितबंर को दिया था इस्तीफा

केजरीवाल के खिलाफ 2 जांच एजेंसी (ईडी और सीबीआई) ने केस दर्ज किया है। केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 13 सितंबर को सीबीआई मामले में जमानत दी थी। वहीं, ईडी मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिल गई थी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के साथ कुछ शर्तें भी रखी थीं, जिनमें सरकारी फाइलों पर साइन नहीं करने की शर्त थी।

Read Also: http://UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का परिणाम जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर शाम को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद रहे थे। इसके बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था। इस बीच, दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र भी बुलाया था। सत्ता परिवर्तन पर बीजेपी ने कहा था कि मेकओवर से आम आदमी पार्टी के दाग छिपने वाले नहीं हैं।

Read Also:http://CHSE Odisha 12th Exam 2024-25: ओडिशा 12वीं की परीक्षा 18 फरवरा से होगी शुरू, देखिए पूरी डेटशीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *