CHSE Odisha 12th Exam 2024-25: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा की 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, 12वीं की साइंस स्ट्रीम की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी। आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए परीक्षाएं 19 फरवरी 2025 से आयोजित की जाएंगी।
रेग्यूलर के साथ-साथ व्यवसायिक अध्ययन के लिए परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होंगी। बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाकर शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही जारी समय सारिणी के अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
सीएचएसई 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आंतरिक मूल्यांकन आयोजित करेगा। साथ ही व्यावहारिक परीक्षाएं 2 जनवरी से शुरू होकर 12 जनवरी तक चलेंगी। इस वर्ष ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में रिपोर्ट के अनुसार कुल 3,91,809 छात्र-छात्राएं उपस्थित होने वाले हैं।
12वीं की परीक्षाएं शुरू होने से चंद दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। यह आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। संबंधित स्कूल इस पोर्टल से एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके छात्रों को वितरित कर सकता है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि बोर्ड की परीक्षा के लिए वह आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें, जिससे कार्यक्रम में होने वाले बदलाव या अपडेट की जानकारी मिल सके।
Read Also: http://पूंजीवाद के दो आयाम- दोहरा चरित्र और झूठा बयान
अगर छात्र परीक्षा कार्यक्रम की डेटशीट प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://chseodisha.nic.in/ पर जाना होगा। अब यहां होमपेज पर उपलब्ध CHSE Odisha Class 12 Board Exam Date Sheet 2025 लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने टाइमटेबल का पीडीएफ खुलकर आ जाएगा। स्टूडेंट्स अब पोर्टल से डेटशीट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने ओडिशा बोर्ड के अलावा भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर दिया है। यह परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं अप्रैल माह के पहले सप्ताह से शुरू होगी। परीक्षार्थी इसको लेकर ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।