BGT 2024 Ind vs Aus Perth Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज आज से पर्थ में शुरू हो गई है। मुकाबले में भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और कंगारू गेंदबाजों के सामने 150 रनों पर सरेंडर कर दिया।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी भी फुस्स रही और 67 रनों पर चोटी के सात बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। क्रीज पर एलेक्स कैरी 19 और मिचेल स्टार्क 6 मौजूद है। भारतीय टीम अब भी मैच में 83 रनों से आगे है। भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है। इस बार हैट्रिक का मौका है।
बता दें कि, भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन पहला टेस्ट मैच खेल रहे नीतीश रेड्डी 41 और ऋषभ पंत 37 और केएल राहुल 26 ने बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। भारत की ओर से तेज गेंदबाज हर्षित राणा और हरफनमौला खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने टेस्ट में पदार्पण किया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट जोश हेजलवुड 4 ने लिए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क 2, मिशेल मार्श 2 और कप्तान कमिंस को भी 2 विकेट मिले। दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन ने 5 ओवर गेंदबाजी की और 23 खर्च किए लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।
भारत का ‘बदलापुर’
पहली पारी के जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से चरमरा गई। भारतीय तेज गेंदबाजों के जवाबी हमले में कंगारू टीम के 67 रनों पर 7 विकेट गिए गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन नाबाद एलेक्स कैरी 19 ने बनाए। इसके अलावा ट्रेविस हेड 11 और नाथन मैकस्वीनी 10 ने बनाए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट 4 कप्तान जसप्रीत बुमराह ने झटके। मोहम्मद सिराज 2 और हर्षित राणा को एक विकेट मिला।
पहली पारी के आधार पर भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 83 रनों से आगे हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया की पारी को समाप्त करने के लिए 3 विकेट की आवश्यकता है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 17 विकेट सभी तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। इस मैच में तीन नए खिलाड़ियों हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और नाथन मैकस्वीनी ने डेब्यू किया है।
Read Also: http://Delhi Chunav: आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी, कांग्रेस और बीजेपी के 6 बागी नेताओं को टिकट