UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2024 का परिणाम आज गुरुवार को जारी हो गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इस पुलिस भर्ती का आयोजन अगस्त में दस पालियों में किया गया था। अब इस भर्ती का परिणाम आवेदक (UPPRPB) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की साइट पर देख सकते हैं।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा में 34 लाख से अधिक आवेदकों ने भाग लिया था। इन सभी आवेदकों का इंतजार 21 नवंबर को समाप्त हो गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से नतीजे आज यानी 21 नवंबर को घोषित कर दिए गए। परिणाम का डायरेक्ट लिंक UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक्टिव किया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलि सिपाही परिणाम के साथ ही पुलिस बोर्ड की ओर से कैटेगरी (सामान्य/ ओबीसी/ एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस) के अनुसार, कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए जाएंगे। जो अभ्यर्थी वर्गानुसार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम जारी होने के बाद यूपी पुलिस बोर्ड की ओर से फिजिकल टेस्ट के लिए तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) की शुरुआत 15 दिसंबर 2024 से की जा सकती है।
ऐसे करें परिणाम चेक…
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी होने पर आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब परिणाम रिजल्ट चेक करने के लिए मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा, जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर पायेंगे।
Read Also: http://पूंजीवाद के दो आयाम- दोहरा चरित्र और झूठा बयान