Rajasthan Bypoll Naresh Meena Arrest: राजस्थान के टोंक जिले में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नेता नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके सारे राज खोल रही है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि नरेण मीणा के ऊपर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से अभी 5 मामलों में कार्रवाई शेष है। इन मामलों में पुलिस ने गुरुवार को दर्ज किए गए मामलों को नहीं जोड़ा है।
दरअसल, बुधवार को उपचुनाव में मतदान के बीच निर्दलीय प्रत्याशी नरेण मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया था। बाद में वह समर्थकों के साथ फरार होकर धरना देने बैठ गए थे। टोंक पुलिस अधीक्षक भारी फोर्स के साथ मीणा को गिरफ्तार करने गांव पहुंच गए।
हालांकि, इस दौरान मीणा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठा था और वह सरेंडर करने से मना करते रहे। वो कह रहे थे कि जब तक उनकी शर्त नहीं मानी जाती तब तक वो सरेंडर नहीं करेंगे, लेकिन पुलिस ने मीडिया के सामने ही नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया से बातचीत के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी ने एसडीएम पर आरोप लगाया कि वह फर्जी तरीके से बीजेपी के पक्ष में मतदान करा रहे थे। गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया हुआ था। इतना ही नहीं एसडीएम ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और उसके पति को धमकाया था कि अगर मतदान नहीं किया तो उसकी सरकारी नौकरी चली जाएगी।
एसडीएम पर कार्रवाई की काम
नरेश मीणा का कहना था कि जब उन्होंने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था तो उन्हें कलेक्टर को मौके पर आने के लिए कहा था लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। जब मैं धरना प्रदर्शन पर बैठा था तो मेरे समर्थक मेरे लिए गद्दा और खाना ला रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक दिया और साथ ही लाठीचार्ज भी किया। मैंने एसडीएम पर कार्रवाई को लेकर धरना दिया है।