Prayagraj Student Protest: छात्रों के प्रदर्शन को लेकर गरमाई प्रदेश की सियासत, डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा- ‘अखिलेश काले कारनामे भूलकर कर रहे राजनीति’

Prayagraj Student Protest: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आज चौथा दिन है। छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दल लगातार सरकार को घेरने में लगे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। अखिलेश ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी सरकार का काम जनता का घर तोड़ना और युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाना है। आज देश का युवा पुलिस के लाठी डंडे खा रहा है।

अखिलेश यादव के वार पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम का कहना है कि अखिलेश यादव छात्र आंदोलन के नाम पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ड‍िप्‍टी सीएम ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी और निष्पक्ष हों, मानकीकरण की समस्या का भी समाधान हो, जिससे हर योग्य उम्मीदवार को उसका हक मिले।

आगे उन्होंने अखिलेश यादव को जवाब देते हुए लिखा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने कार्यकाल के काले कारनामे भूलकर राजनीतिक लाभ के लिए छात्रों की भावनाओं का राजनीतिकरण कर रहे हैं। “सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद हैं”। आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने की इनकी कोशिशों को समझदार प्रतियोगी छात्र भली-भांति समझते हैं। इस रुख के साथ सपा का समाप्तवादी पार्टी बनना तय है।

कई छात्र हिरालत में लिए गए

आगे उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए संवाद के माध्यम से हर संभव प्रयास कर रही है। हम युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रतिदृढ़ हैं और सक्षम अधिकारी छात्रों के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित करेंगे। युवा प्रदेश का भविष्य हैं और बीजेपी उनकी हर आकांक्षा के साथ मजबूती से खड़ी है।

Read Also: http://Rajasthan Bypoll: मतदान के बीच निर्दलीय प्रत्याशी ने खोया आपा, एसडीएम को जड़ दिया थप्पड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

बता दें कि, बीते चार दिनों से छात्र प्रयागराज में अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक दिन एक शिफ्ट में कराई जाए। जिसको लेकर छात्र उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर प्रदर्शनरत हैं। बुधवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को बलपूर्वक हटाने का काम किया। इस दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी लिया है।

Read Also: http://Delhi Air Pollution: जहरीली हुई राजधानी दिल्ली की हवा, पहली बार ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा AQI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *