Maharashtra: चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, गाय को दिया राज्यमाता का दर्जा, मचेगी सियासी हलचल

Cow Gets State Mother in Maharashtra: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश में गाय को राजमाता का दर्जा दिया है। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। चुनाव से पहले शिंदे सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है।

सरकार के मुताबिक, वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए, यह देशी गायों को अब से “राज्यमाता गोमाता” घोषित करने की मंजूरी दी गई।

रअसल, सनातन धर्म में गाय को माता माना जाता है. साथ ही इस धर्म में गाय की पूजा की जाती है. हिंदू मान्यताओं को मुताबिक गाय में देवी-देवताओं का निवास होता है. वहीं पिछले कुछ समय से कई हिंदू संगठनों की तरफ से गाय को राज्यमाता का दर्जा देने की मांग लगातार की जा रही थी. वहीं अब सरकार ने उनकी बात मानते हुए महाराष्ट्र में गाय को राज्यमाता का दर्जा देने का ऐलान कर दिया है।

चुनाव आयोग ने किया दौरा

बता दें कि, चुनाव आयोग की टीम 28 सितंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची थी। दो दिवसीय दौरे के दौरान निर्वाचन आयोग की टीम ने कई राजनीतिक दलों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक कीं। चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले चुनाव कराना होगा, क्योंकि नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है।

Read Also: Politics: खरगे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, हम चाहते हैं आप 2047 तक विकसित भारत तक जीवित रहें

महाराष्ट्र की समीक्षा करने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमने चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया है। इस दौरान हमने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सभी सियासी दलों से बातचीत की है। इस दौरान हमने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ भी बातचीत की है और कई निर्देश दिए हैं। प्रदेश में नवंबर महीने तक चुनाव हो जएगा।

Read Also: Health: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की वजह से आ सकता है हार्ट अटैक, इन मसालों के इस्तेमाल से करिए कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *