Iran on Israel: इजरायल की जवाबी कार्रवाई में हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह हसन की मौत हो गई। हिज्बुल्लाह की मौत के बाद ईरान ने इजरायल को खुली धमकी दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची का कहना है कि अब हिज्बुल्लाह की ताकत और बढ़ने जा रही है। हिजबुल्लाह की ताकत की अब कोई सीमा नहीं रहेगी। इजरायल को जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि अब हम शांत बैठने वाले नहीं है।
ईरान ने विदेश मंत्री ने हिज्बुल्लाह चीफ की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नसरल्लाह हसन की मौत निश्चित रूप से बड़ी क्षति है लेकिन इससे प्रतिरोध में कोई बाधा नहीं आएगी। इससे पहले हिज्बुलाह के चीफ सेक्रेटरी अब्बास अल मुसावी की मौत के बाद हिज्बुल्लाह की ताकत और बढ़ी थी। अब हिज्बुल्लाह की ताकत की कोई सीमा नहीं रहेगी।
अब्बास अराकची ने आगे कहा कि, जायोनी शासन (इजरायल) ने यह सब सही नहीं किया। अब निश्चित रूप से हमास गाजा और लेबनान में जायोनी शासन का कोई भविष्य नहीं रहेगा। इससे किसी भी तरीके की शांति नहीं रहेगी। लेबनान में किए इस कायराना हमले के बाद स्वाभाविक रूप से जायोनी शासन के पतन में तेजी आएगी।
हम लेबनान के साथ- अब्बास अराकची
विदेश मंत्री अराकची ने आगे कहा कि अमेरिका भी इस गुनाह में बराबर का हिस्सेदार है। वह खुद को इस वास्तविकता से अलग नहीं कर सकता है। हम हमले में मारे गए लोगों की मौत का बदला जरूर लेंगे। ईरान पूरी तरह से लेबनान के साथ मजबूती से खड़ा है। इस दुख की घड़ी में हम एकजुट होकर इजरायल से बदला लेने के लिए प्लान बना रहे हैं।
बता दें कि, आईडीएफ ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 27 सितंबर को बंकर बस्टर बम से हवाई हमला किया था, जिसमें ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के 64 वर्षीय नेता की शुक्रवार को बेरूत में मौत हो गई। इजरायल और हिज्बुल्लाह दोनों ने ही मौत की पुष्टि की, जिससे इजरायल के साथ सशस्त्र संघर्ष में लगे समूह को बड़ा झटका लगा है।