Israel On Iran: हिजबुल्लाह के टॉप नेता हसन नसरूल्लाह की मौत की पुष्टि हो गई है। ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई ने कहा कि ईरान हिजबुल्लाह के साथ खड़ा है और उसका समर्थन करता है। नसरूल्लाह अब शहीदों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लेबनान में निहत्थे लोगों की हत्या ने एक बार फिर क्रूरता को सबके सामने उजागर कर दिया और दूसरी ओर, इसने सत्ताधारी शासन के नेताओं की अदूरदर्शिता और मूर्खतापूर्ण नीति को भी प्रमाणित कर दिया।
ईरानी नेता ने इजरायल को धमकी देते हुए कहा कि दुश्मनों को बहुत पछताना होगा और हमारी जंग जारी रहेगी। एक ओर, लेबनान में निहत्थे नागरिकों की हत्या ने एक बार फिर जायोनीवादियों की बर्बर प्रकृति को सबके सामने उजागर कर दिया है। दूसरी ओर, इसने यह भी साबित कर दिया है कि कब्जा करने वाले शासन के नेताओं की नीतियां कितनी अदूरदर्शी और पागलपन भरी हैं।
ईरान के टॉप नेता खामनेई का ये बयान तब आया है जब इजरायल ने दावा किया कि उसकी सेना ने हिजबुल्लाह के शीर्ष नेता नसरूल्लाह को मार गिराया है। हिजबुल्लाह ने भी नसरूल्लाह की मौत की घोषणा की। हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि हसन नसरूल्लाह शुक्रवार को इजरायली हवाई हमले में मारा गया।
उन्होंने ये भी कहा, जायोनी शासन पर शासन कर रहे आतंकवादी दस्ते ने गाजा में एक साल के अपने आपराधिक युद्ध से सबक नहीं लिया और यह समझने में विफल रहे कि महिलाओं, बच्चों और नागरिकों की सामूहिक हत्या प्रतिरोध के मजबूत ढांचे को प्रभावित नहीं कर सकती और उसे नष्ट नहीं कर सकती।
बदले के लिए तैयार रहें इजरायल- खामनेई
खामनेई ने आगे कहा कि, अपराधियों को पता होना चाहिए कि वे लेबनान में हिजबुल्लाह के मजबूत ढांचे को कोई बड़ा नुकसान पहुंचाने के लिए बहुत छोटे हैं। क्षेत्र में सभी प्रतिरोध बल हिजबुल्लाह के साथ खड़े हैं और उसका समर्थन करते हैं। इजरायल को अब बदले के लिए तैयार रहना होगा। हिजबुल्लाह इजरायल के इस हमले को कभी भूलने वाला नहीं है।
Read Also: http://Jammu Kashmir: कुलगाम में सेना और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर और चार जवान घायल