Jammu Kashmir: कुलगाम में सेना और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर और चार जवान घायल  

Jammu Kashmir: कश्मीर के कुलगाम के आदिगाम में शनिवार सुबह से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। दोपहर तक सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में सेना के दो जवान और कुलगाम के एक एएसपी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में अभी कुछ और आतंकी छिपे हैं। सुरक्षाबल इलाके को घेरकर सर्चिंग कर रहा है। घायल जवानों को श्रीनगर उपचार के लिए शिफ्ट किया गया है।

कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी कि आदिगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए। पुलिस और सेना का इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिसके बाद आतंकियों ने हमला कर दिया और एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर हो गए। संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी है।

मुठभेड़ में घायल सुरक्षाकर्मियों को इलाज के लिए श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एएसपी मुमताज अली भट्टी, सिपाही सोहन कुमार, सिपाही योगिंदर और मोहम्मद इसरान शामिल हैं। इलाके में सुरक्षाबल डॉग स्क्वॉज की मदद से आतंकियों को तलाश कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, पुलिस ने शुक्रवार 27 सितंबर को पुलवामा के अवंतीपोरा में टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया। पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार कियाI ये युवाओं को आतंकवाद की ट्रेनिंग देते थे। इनके पास से 5 IED, 30 डेटोनेटर, IED की 17 बैटरी, 2 पिस्टल, 3 मैगजीन, 25 राउंड, 4 हैंड ग्रेनेड और 20 हजार कैश बरामद हुआ है।  

Read Also: Haryana: हुड्डा और शैलजा गुट में सब ठीक? मुख्यमंत्री पद को लेकर हुड्डा बोले- आलाकमान का फैसला होगा स्वीकार्य

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान स्थित कश्मीरी आतंकी उन युवाओं की तलाश में हैं, जिनका ब्रेन वॉश किया जा सकता है। जांच में सामने आया कि आतंकी ने जेल में एक ओवर ग्राउंड वर्कर की मदद से कई युवाओं की पहचान की, जिन्हें अवंतीपोरा के त्राल क्षेत्र में आतंकवाद में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया था।

Read Also: http://Haryana Chunav 2024: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, OPS बहाल करेंगे, महिलाओं को मिलेंगे 2 हजार रुपए महीना, शैलजा और सुरजेवाला नदारद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *