Hindu Attack In Bangladesh: भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है। इस फरमान के तहत बांग्लादेश में अजान के समय हिन्दू लोग पूजा अर्चना नहीं कर सकेंगे। अगर वह अपने देवी-देवताओं की पूजा करते पाए जाते हैं तो उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर दुनिया चिंतित है।
भले ही मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार दावा कर रही है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर उनकी सरकार कदम उठा रही है, लेकिन पड़ोसी मुल्क से जो खबरें सामने आ रही है वो कुछ और कहानी बयां कर रही है। जानकारी के मुताबिक, अंतरिम सरकार की तरफ से अब एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है।
बांग्लादेश में अजान के समय में हिंदू अब पूजा-पाठ नहीं कर सकेंगे। अजान और नमाज के समय हिंदू समुदाय के लोगों पर भजन सुनने और लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने फरमान सुनाया है।
समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि यदि कोई इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो पुलिस उसे बगैर किसी वारंट के गिरफ्तार कर लेगी। अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय से दुर्गा पूजा से संबंधित गतिविधियों, विशेषकर अजान और नमाज के दौरान संगीत बजाने पर रोक लगाने का आग्रह किया है।
गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि पूजा समितियों को संगीत वाद्ययंत्र और ध्वनि प्रणाली बंद रखने को कहा गया है और उन्होंने इस पर सहमति भी जता दी है। अगर इस आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Read Also: http://Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अभी और होगी झमाझम बरसात, जानिए बाकी राज्यों का हाल