Haryana Chunav 2024: कौन है योगेश कैप्टन बैरागी? जुलाना में पहलवान विनेश फोगाट के सामने ठोकेंगे चुनावी ताल

Haryana Chunav 2024 Captain Yogesh Bairagi: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। बीजेपी ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगी है। इसमें कैप्टन योगेश बैरागी का भी नाम है। इस नाम की चर्चा इसलिए सबसे ज्यादा हो रही है क्योंकि कैप्टन बैरागी को जुलाना से प्रत्य़ाशी बनाया गया है। वह कांग्रेस प्रत्याशी इंटरनेशनल महिला पहलवान विनेश फोगाट के सामने बीजेपी के टिकट पर चुनावी ताल ठोकते हुए दिखाई देंगे।

कैप्टन योगेश बैरागी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के उपाध्यक्ष और बीजेपी खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक हैं। कैप्टन योगेश बैरागी पूर्व में एयरलाइन पायलट भी रहे हैं। पायलट की नौकरी छोड़ने के बाद बैरागी ने राजनीति में कदम रखा था। अब बीजेपी ने विनेश फोगाट के सामने चुनाव में उतारा है। इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 67 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई थी।

हालांकि, बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद से पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता नाराज हो गए थे। बीजेपी की पहली टिकट लिस्ट के बाद से बीजेपी के 250 से अधिक नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी थी। जिसके बाद पार्टी आलाकमान ने डैमेज कंट्रोल के लिए दिग्गज नेताओं को उतार दिया था। टिकट न मिलने के बाद बागी बीजेपी नेता दूसरे दलों में भी शामिल हो गए थे।

बता दें कि, हरियाणा के 90 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान कराए जाएंगे। सभी पार्टियों ने इसके लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। शुरुआत में कांग्रेस और आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी। हालांकि, बात नहीं बनी तो दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू कर दिया है।

Read Also: http://Haryana Election 2024: बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी, 6 विधायकों का टिकट कटा, विनेश फोगाट के सामने कैप्टन बैरानी ठोकेंगे चुनावी ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *