Global Fintech Fest: दुनिया फिनटेक की विविधता देखकर हैरान, ‘हर क्षेत्र में आ रही क्रांति’

Global Fintech Fest: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिस्सा लिया और इस दौरान उन्होंने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर के देश भारत में हर क्षेत्र में हो रही क्रांति को देखकर हैरान है। फिनटेक ने भी अपनी विविधता से दुनियाभर के देशों को हैरान किया है। आज भारत की जीडीपी और अर्थव्यवस्था उत्सव के दौर से गुजर रही है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, एक समय था जब लोग हमारी सांस्कृतिक विविधता को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते थे। अब लोग भारत आते हैं और हमारी फिनटेक विविधता को देखकर भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं। एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर स्ट्रीट फूड और शॉपिंग तक, भारत की फिनटेक क्रांति हर जगह दिखाई देती है। देश ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले संसद में लोग पूछते थे कि देश में पर्याप्त बैंक शाखाएं नहीं हैं, गांवों में बैंक उपलब्ध नहीं हैं, इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं…फिनटेक क्रांति कैसे आएगी?…अब एक दशक के भीतर ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता 60 मिलियन से बढ़कर 940 मिलियन हो गए। 10 साल पहले हमने जन धन योजना के तहत खाते खुलवाए थे।

Read Also: Delhi: विदेश मंत्री जय शंकर की पाकिस्तान को दो टूक, हर कदम का उसी की भाषा में मिलेगा जवाब

अब गांव-गांव में लोगों के पास सभी सुविधाएं उपलब्ध है। गांव-गांव में बैंक शाखाएं मौजूद है। अब जन धन खाता योजना के 10 साल पूरे हो गए हैं। फिनटेक क्रांति में इस योजना ने बड़ी भूमिका निभाई है। देश के कई करोड़ लोगों ने इस योजना के तहत ग्रामीण बैंक शाखा में खाते खुलवाए थे।

मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि भारत की फिनटेक क्रांति वित्तीय समावेशन में सुधार के साथ-साथ नवाचार को भी बढ़ावा दे रही है। यह तेजी से बढ़ रही ग्लोबल क्रांति है।

Read Also: Assam: जुमे की नमाज पर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने खत्म किया अंग्रेजों के जमाने का कानून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *