Maharashtra: बदलापुर हिंसा में 300 लोगों के खिलाफ FIR, 40 गिरफ्तार, पुलिस आज करेगी कोर्ट में पेश

Maharashtra Badlapur Violence: महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण का मामला अब जोर पकड़ने लगा है। जिलेभर में यौन शोषण मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को पीड़ित बच्चियों के अभिभावकों ने स्कूल के सामने एकत्र होकर तोड़फोड़ और पथराव किया।

यह सब चल ही रहा था कि अभिभावकों को स्थानीय लोगों का साथ मिल गया। भीड़ ने बदलापुर रेलवे स्टेशन का रूख किया और रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के चलते कई घंटों तक स्थानीय और लंबे रूट की ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। प्रशासन के समझाने के बावजूद भीड़ तितर बितर नहीं हुई और बाद में पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर तितर-बितर किया।

विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में आज ठाणे पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे 300 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई तो वहीं, 40 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

फिलहाल, बदलापुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। रेलवे पुलिस के जीआरपी डीसीपी मनोज पाटिल ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है। विरोध में बदलापुर रेलवे स्टेशन पर एकत्र प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए मंगलवार को पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था।

Read Also: http://Kolkata Rape Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डरा देने वाले खुलासे, प्राइवेट पार्ट समेत 14 जगहों पर गंभीर चोटें, कई बार हुई बर्बरता

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को राज्य के बदलापुर जिले के एक स्कूल में दो नाबालिग बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न की निंदा की और कहा कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। यह पूरे मामले की जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट को प्रशासन को सौंपेगा।

Read Also: http://Haryana Election 2024: दो दर्जन से ज्यादा विधायकों के टिकट पर लटकी तलवार, चुनाव से पहले बीजेपी और आरएसएस का मंथन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *