Parliament Session Live: संसद में राहुल गांधी ने की केन्द्र सरकार की सराहना, बोले- सभी लोग एक साथ आए

Parliament Session Live: केरल के वायनाड में आई त्रासदी को लेकर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में अपना भाषण दिया। उन्होंने कहा कि, मैंने कुछ दिन पहले अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ वायनाड का दौरा किया था और इस त्रासदी में लोगों से मिलकर उनका दर्द जाना। भारी बारिश के बाद आई इस त्रासदी में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई गांव भूस्खलन के कारण बह गए।

अभी भी बड़ी संख्या में लोग लापता है। मैं केंद्र सरकार, राज्य सरकार, NDRF, SDRF, सेना, नौसेना, तटरक्षक बल, अग्निशमन विभाग और अन्य के काम की सराहना करना चाहूंगा और पड़ोसी राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी सहायता मिली है। सभी ने साथ मिलकर वायनाड में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

राहुल गांधी ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है। मैं केंद्र सरकार से वायनाड के लिए एक व्यापक पुनर्वास पैकेज देने का आग्रह करूंगा जिसमें आपदा-रोधी बुनियादी ढांचा बनाना और समुदायों की मदद करना शामिल है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का भी आग्रह करना चाहूंगा।

Read Also: UP: देवरिया के एक स्कूल में खाना खाने से 40 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती, 8 गंभीर

आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले अपनी बहन के साथ वायनाड का दौरा किया था। इस त्रासदी से उत्पन्न तबाही, दर्द और पीड़ा को प्रत्यक्ष रूप से देखा। जिसमें 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और अभी भी सैंकड़ों लेग लापता है। लेकिन अंततः हताहतों की संख्या 400 से अधिक होने की उम्मीद है। मैं विभिन्न विभागों के काम की सराहना करना चाहूंगा। यह देखकर अच्छा लगा कि सभी समुदाय एक साथ आए और पीड़ित लोगों की मदद की।

Read Also: http://Bangladesh Violence: थम नहीं रही हिंसा, पुलिस स्टेशन वीरान, मकान और घर हुए खंडहर, हिन्दुओं को किया जा रहा टारगेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *